नागदा में पोरवाल समाज द्वारा राजा टोडरमल जी की जयंती आज 18 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री बद्रीविशाल मंदिर में सुबह 10 बजे प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मंदिर से समाजजनों की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग और रामसहाय मार्ग होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में घोड़े, बैंड पार्टी, ढोल और झाबुआ व देपालपुर की विशेष मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।संध्या 6 बजे प्रतिमा की पूजा-अर्चना और महाआरती होगी, जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोरवाल समाज के पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।