मेरिट व बोनस आधारित भर्ती की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को खून से लिखे पोस्टकार्ड भेजे
भीलवाड़ा। आगामी मेरिट एवं बोनस अंक आधारित नियमित भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी करवाने की मांग को लेकर जिले के संविदा एवं निविदा पर कार्यरत नर्सेज और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने अनोखे और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सोमवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (जयपुर) के नाम अपने खून से लिखे पोस्टकार्ड भेजे।इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जहां पूरा देश नववर्ष का उत्सव मना रहा है, वहीं चिकित्सा विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर इस तरह सरकार का ध्यान आकर्षित करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने यह कदम पूरी अनुशासनात्मक और शांतिपूर्ण प्रक्रिया के तहत उठाया।जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इस आंदोलन का उद्देश्य केवल योग्य अभ्यर्थियों के हित में मेरिट व बोनस अंक आधारित भर्ती विज्ञापन को शीघ्र जारी करवाना है। उन्होंने कहा कि नियमित भर्ती से न केवल बेरोजगार योग्य युवाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।स्वास्थ्यकर्मी अरविंद टेलर एवं सुरेश गुर्जर ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होती हैं। लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मियों को स्थायित्व की आवश्यकता है।इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर रईस, अखिलेश, महावीर, फारूक, नितेश खोईवाल, पंकज, अमन सोनी सहित अन्य नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने सरकार से सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रयास पूरी तरह जनहित और सेवा-भावना से प्रेरित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेगी।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन