एलएनसीटीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा विद्यार्थियों हेतु एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन
भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा बी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक एक्सपर्ट लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोफेशनल एक्सीलेंस, इनोवेशन तथा वेलनेस के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ए. के. सिंघई, डायरेक्टर, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन एकेडमिक्स, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा स्वागत भाषण एवं अतिथियों के पौधारोपण के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में के. सुब्रमणियन, पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, स्यूचर्स इंडिया प्रा. लि., बेंगलुरु ने अपने समृद्ध व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए फार्मास्युटिकल क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं योग प्रशिक्षक गीता सुब्रमणियन ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा संतुलित एवं समग्र जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया।कार्यक्रम में स्कूल ऑफ फार्मेसी के फैकल्टी सदस्यों एवं प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस एक्सपर्ट लेक्चर से विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा प्रोफेशनल एवं पर्सनल लाइफ बैलेंस से संबंधित महत्वपूर्ण सीख प्राप्त हुई।

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत