राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का अधिवेशन फरवरी में होगा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक पर
खरगोन।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 26, 27 और 28 फरवरी को अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अखंड ज्योति दीपक प्रज्वलन के साथ देशभर के किसान एकत्र होंगे।जिले में अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया। प्रांतीय पदाधिकारी गोपाल पाटीदार ने बैठक में बताया कि यह कार्यक्रम शहीदों की स्मृति में बारी-बारी से दीपक प्रज्वलन कर उनके बलिदान और संघर्ष की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास है।गोपाल पाटीदार ने कहा कि केंद्र सरकार की आयात-निर्यात नीति किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार काका के नेतृत्व में किसान, मजदूर और श्रमिक वर्ग के अधिकारों, समस्याओं और उनके स्थायी समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि अधिवेशन में शामिल होने के लिए गांव-गांव तक किसान और मजदूरों तक संगठन की आवाज़ पहुंचाई जाएगी।

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त