मथुरा में पार्किंग में बाइक लगी आग, पुलिसकर्मी ने बड़ा हादसा टाला
मथुरा के सिविल लाइन रोड की पार्किंग में गुरुवार को खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। तेज लपटों और धुएं से आसपास अफरा-तफरी मच गई। तब मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए बाइक को पार्किंग से बाहर खींचकर सड़क पर छोड़ दिया। उनके त्वरित कदम से आग अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी। दमकल और पुलिस ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मोटरसाइकिल जल गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त