क्रिकेट मैच बना खूनी संघर्ष, बैट से हमला कर खिलाड़ी की मौत
टीकमगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। यह घटना टीकमगढ़ जिले के ग्राम मतौल की है।जानकारी के अनुसार, गांव में क्रिकेट खेलते समय बलराम उर्फ बालादीन का अपने ही साथी अजय और विकास अहिरवार से खेलने को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बलराम के सिर पर क्रिकेट बैट से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन घायल बलराम को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान रास्ते में ही बलराम की मौत हो गई।मृतक के पिता लछुआ अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"