तराना में नमाज़ के बाद फिर बिगड़ा माहौल, पथराव और आगजनी से फैली अफरा-तफरी
उज्जैन।
उज्जैन जिले के तराना कस्बे में शुक्रवार को नमाज़ के बाद एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे हिंसक हो गई। देखते ही देखते इलाके में पथराव शुरू हो गया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।उपद्रवियों ने एक बस और एक दुकान में आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आगजनी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों को बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने के प्रयास शुरू किए गए।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। हिंसा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता