खरगोन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया
खरगोन में रविवार, 7 दिसंबर 2025 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम कलेक्टर सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शकुंतला सोलंकी डावर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन से हुई। इसके बाद अतिथियों और प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज लगाकर सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया।संयुक्त कलेक्टर शकुंतला सोलंकी ने सभी को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।इस अवसर पर जिला संयोजक (खरगोन–बड़वानी) कैप्टन सुरेश सिंह चौहान, पूर्व सैनिक समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, वीर नारी संतोषी बघेल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सैनिक परिवार उपस्थित रहे।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब