खरगोन में सड़क हादसे के बाद नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम प्रदर्शन
खरगोन। शहर के बिस्टान रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक की तीन सप्ताह बाद भी हालत में सुधार न होने पर नाराज परिजनों ने शनिवार शाम चक्काजाम प्रदर्शन किया। यह दुर्घटना कथित तौर पर शराब ठेकेदार के वाहन से हुई थी।प्रदर्शनकारियों ने उपचार में हुई करीब 15 लाख रुपए की राशि की मांग की। गुस्साए परिजन और ग्रामीण ने मार्ग को जाम कर आवाजाही बाधित कर दी। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, प्रदर्शनकारी पथराव करने का प्रयास कर रहे थे और यात्री चालक से बहसबाजी करने लगे।मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के निर्देशानुसार लाठीचार्ज किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारू हो गया।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन