बिजली विभाग की लापरवाही से गाय की मौत, कॉलोनी में फैला आक्रोश
मथुरा।
मथुरा के यमुना पार क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर की अयोध्या नगर कॉलोनी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। कॉलोनी में अर्थिंग लाइन में करंट आने की वजह से एक बेजुबान गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और भय का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार अयोध्या नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से अर्थिंग में करंट आने की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने कई बार लक्ष्मी नगर बिजली घर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बिजली विभाग द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो मौके पर जांच की गई और न ही अर्थिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता से संपर्क किया तो विभागीय स्तर पर समाधान करने के बजाय उन्हें अपने-अपने घरों में अलग से अर्थिंग कराने की सलाह दी गई। लोगों का कहना है कि यह समस्या पूरे इलाके की है, किसी एक घर की नहीं, इसके बावजूद विभाग ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे एक गाय कॉलोनी से गुजर रही थी, तभी जमीन में मौजूद अर्थिंग लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान कर दिया गया होता तो गाय की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने आशंका जताई है कि अगर जल्द ही अर्थिंग में आ रहे करंट को ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें मानव जीवन को भी खतरा हो सकता है। कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर स्थायी समाधान की मांग की है।

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव