उज्जैन में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला सार्वजनिक जुलूस
उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने शुक्रवार को शातिर बदमाश धर्मेंद्र योगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाने के क्षेत्र में पैदल घुमाकर सार्वजनिक परेड कराई, ताकि इलाके में उसका फैलाया खौफ खत्म किया जा सके।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था और क्षेत्र में आतंक फैला रखा था। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित