तराना में दो पक्षों का टकराव, आगजनी-पथराव से मचा हड़कंप
उज्जैन जिले की तराना तहसील में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। गुस्साई भीड़ ने आगजनी और पथराव किया। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।दरअसल, बताया जा रहा है कि आज शाम विश्व हिंदू परिषद के एक प्रचारक और उनके एक साथी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और थाने का घेराव कर दिया।इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया तथा बसों सहित कई वाहनों में आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख तराना पुलिस के साथ-साथ उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालात पर काबू पाया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता