झूठे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच व निरस्तीकरण की मांग, समाज को टारगेट करने का आरोप
नागदा।
रोशन शुक्ला से जुड़े मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया और माननीय सांसद, कलेक्टर, आईजी रेल विभाग, पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने ज्ञापन के माध्यम से रोशन शुक्ला पर दर्ज प्रकरण को झूठा बताते हुए उसकी उच्चस्तरीय जांच कर निरस्त किए जाने की मांग की है।सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोशन शुक्ला नागदा नगर में हिंदू समाज और गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व नागदा नगर में विशेष वर्ग द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया था। इसी क्रम में दाहोद–उज्जैन मेमो ट्रेन में एक हिंदू परिवार की नाबालिग बालिका के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। जब परिवार ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।घटना की जानकारी मिलते ही रोशन शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और पीड़ित परिवार की सहायता कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रोशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसका उन्होंने विरोध किया। समाजजनों का कहना है कि इसके बावजूद जीआरपी पुलिस ने बिना समुचित विवेचना किए ही गौसेवक रोशन शुक्ला पर झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया।सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पीड़ित परिवार की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसे मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाया जाएगा तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पीड़ित या फरियादी का साथ देने से डरेगा। इसलिए रोशन शुक्ला पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर उसे तत्काल निरस्त किया जाए।इसके साथ ही समाजजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज को बार-बार टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित एक विवादित फिल्म के ट्रेलर “घूसखोर पंडित” का विरोध करते हुए कहा कि इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। समाज ने ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।ज्ञापन कार्यक्रम में गुलजारीलाल त्रिवेदी, आनंद दीक्षित, प्रदीप रावल, हेमंत तिवारी, प्रदीप दुबे, आलोक नगर, पुरुषोत्तम सारस्वत, चंद्रमोल शुक्ला, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, मनोहर पाराशर, राम त्रिपाठी, डॉ. अग्निवेश पाण्डेय, राकेश शर्मा (ऑप्टिकल), संदीप प्रभात शर्मा, अवधेश पुरोहित, निलेश मेहता, मनीष व्यास, शशिकांत शर्मा, जयंत शर्मा, कमलेश शुक्ला, मनोहर शर्मा, सुरेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।ज्ञापन का वाचन रोहित व्यास द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त गुलजारीलाल त्रिवेदी ने किया।

मुस्लिम MLA ने गाय को लेकर उठाई मांग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खुश… बोले-ये हिंदू विधायकों पर कलंक जैसा