तराना में उपद्रव के बाद हालात सामान्य
उज्जैन | तराना में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस और प्रशासन की सख्त कार्रवाई के चलते शहर में शांति बहाल हो चुकी है। हालात का जायजा लेने के लिए डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं तराना पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके घरों तक पुलिस पहुंच रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीआईजी नवनीत भसीन ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रोशन सिंह ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि तराना में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फिलहाल तराना में जनजीवन सामान्य है, बाजार खुले हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा