भोपाल शहर से लगे ग्रामीण इलाके में हवाई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित एक HP पेट्रोल पंप पर दो दिन पहले देर रात गोली चलने की घटना हुई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल पंप लईक नामक व्यक्ति का बताया जाता है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया, जो फायरिंग की पुष्टि करता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली लूट के इरादे से चलाई गई, किसी विवाद का नतीजा थी या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई—पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप संचालक संदिग्ध! फुटेज देने से कर रहे परहेज

पुलिस की जांच तब और गहरी हो गई जब पेट्रोल पंप संचालक ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।जानकारी के अनुसार, जिस दिन घटना हुई, उस दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है।दो दिन बीत जाने के बाद भी DVR फुटेज न देना पुलिस की शंकाओं को और बढ़ा रहा है।