मैहर में प्रशासनिक उदासीनता: आदिवासी महिलाओं के 100 साल पुराने रास्ते पर खदान का कब्जा
मैहर का प्रशासन आज कटघरे में है। आदिवासी महिलाओं की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं। मामला आदिवासी गांव अमगार का है, जहां केजेएस सीमेंट प्लांट की खदान ने आदिवासियों के 100 साल पुराने रास्ते को निगल लिया है।इतना ही नहीं, सुरक्षित मार्ग देने के बजाय लगभग 100 फुट गहरी खदान की मेड से जबरन रास्ता बना दिया गया।आज जब आदिवासी महिलाएं इस गंभीर समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचीं, तो थोड़ी देरी होने पर कलेक्टर मैहर उठकर चले गए। महिलाओं ने उनसे मिलने की गुहार लगाई, लेकिन दरवानों ने उन्हें रोक दिया।कार्यालय के बाहर मिली एसडीएम ने भी महिलाओं को ही दोषी ठहरा दिया। महिलाओं ने देरी का कारण बताया, लेकिन प्रशासन ने सुनना जरूरी नहीं समझा।इस प्रशासनिक बेरुखी पर बसपा और कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार