कसरावद में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से मची खलबली, प्रशासन ने बताया ईंधन पर्याप्त उपलब्ध
खरगोन जिले के कसरावद में गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से लोगों में खलबली मच गई। जैसे ही पेट्रोल पंप बंद होने और ईंधन की कमी की बात फैली, बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पंपों पर पहुंच गए, जिससे शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं।
हालांकि पेट्रोल पंपों पर लगातार बिक्री जारी रही और किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं पाई गई। पंप संचालकों के अनुसार यह स्थिति केवल अफवाह के कारण बनी, जिसके चलते लोग घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं।
प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निश्चिंत रहें।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की