गणतंत्र दौड़ का आयोजन, एसडीएम ने दिलाई मतदाता शपथ
खरगोन।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर खरगोन में देशभक्ति और उत्साह के माहौल के बीच गणतंत्र दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ एसडीएम कार्यालय से किया गया, जिसे एसडीएम श्री वीरेंद्र कटारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर एसडीएम श्री कटारे ने उपस्थित युवाओं और विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। गणतंत्र दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में संपन्न हुई, जहां सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाया।कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, शिक्षकगण एवं 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा