जबलपुर में किरायेदार पर दुकान खाली करने का दबाव, ताला तोड़ने का आरोप
जबलपुर: जबलपुर लिंक रोड स्थित एक दुकान को लेकर दुकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद सामने आया है। पीड़ित किरायेदार शिखा शर्मा का आरोप है कि दुकान मालिक द्वारा समय से पहले ही दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।किरायेदार के अनुसार, उनकी गैरहाजिरी में दुकान का ताला तोड़कर लूट की कोशिश भी की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराई है। मामले को वकील के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दुकान मालिक द्वारा जबरन दुकान पर कब्जा करने की कोशिश जारी है।पीड़ित किरायेदार शिखा शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक एग्रीमेंट के तहत दुकान किराए पर ली थी, जिसमें लेट-बाथ की सुविधा भी शामिल थी। बाद में यह लेट-बाथ निजी न होकर सरकारी बताए जाने लगे, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।किरायेदार का कहना है कि उन्होंने दुकान की साज-सज्जा में भी राशि खर्च की है और वर्तमान में दुकान खाली करने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना