मैहर मां शारदा मंदिर में गर्भगृह शस्त्र-पूजन का वायरल वीडियो, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मैहर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर, मैहर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक साख पर भी सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया मंदिर के गर्भगृह के भीतर राइफल के साथ शस्त्र-पूजन करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर प्रदेशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।जिस गर्भगृह के सामने आम श्रद्धालु को 10 सेकंड रुकने तक की अनुमति नहीं होती, जहां दर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण के नाम पर महिलाओं से धक्का-मुक्की तक के आरोप लगते रहे हैं, उसी पवित्र स्थान के भीतर इस तरह का शस्त्र-पूजन होना कई सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यह पूजा किसकी अनुमति से और किन नियमों के तहत कराई गई?वायरल वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के लिए जहां सख्त नियम लागू हैं, वहीं क्या रसूखदारों के लिए नियम अलग हैं? क्या सत्ता के प्रभाव में नियम, कानून और धार्मिक मर्यादाओं को नजरअंदाज किया गया?धार्मिक जानकारों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि गर्भगृह जैसे अति-पवित्र स्थल में हथियार ले जाना और उसका पूजन करना आस्था की भावना को ठेस पहुंचा सकता है। वहीं आमजन में भी नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से इस पूरे मामले की स्पष्ट जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि यह मुद्दा अब केवल आस्था का नहीं, बल्कि नियमों की समानता और प्रशासनिक निष्पक्षता का भी बन चुका है।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम