सुप्रसिद्ध गायक मीका सिंह पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल
सुप्रसिद्ध गायक मीका सिंह आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की अलौकिक भस्मारती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।शिव नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही बाबा महाकाल के दरबार में सुबह होने वाली भस्मारती में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज सुबह मीका सिंह महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्मारती में सहभागिता कर बाबा महाकाल के दर्शन किए।दर्शन के उपरांत मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का सम्मान किया। इस दौरान बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

ईरान तनाव के बीच चीन की नई चाल: PoK के पास नई काउंटी बनाने पर भारत का कड़ा विरोध
लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात आज—कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया