चित्रांश पारिवारिक मासिक बैठक — सहभागिता, संवाद और संस्कार का सशक्त मंच
भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की चित्रांश पारिवारिक मासिक बैठक इस माह भी सौहार्दपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य समाज को जोड़ना, संबंध सुदृढ़ करना और पारिवारिक आत्मीयता बढ़ाना था।बैठक में सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा के साथ मनोरंजन और सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ। माह के दौरान सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई।प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बैठक की सफलता पर सभी सहयोगियों को बधाई दी और कहा कि संगठन तभी जीवंत रहेगा जब संवाद, सहभागिता और संस्कार साथ-साथ चलेंगे।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे: राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव नीलू, बृजेश श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, डॉ. आरती सारंग सहित अन्य गणमान्य बंधु-भगिनी।

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रोशनियों से जगमगा उठा बांद्रा सी लिंक
‘बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी,’ राष्ट्रगीत के अपमान को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM Mohan Yadav
कुदमुरा रेंज में पहुंचा हाथियों का दल