निवाड़ी: चलते मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
निवाड़ी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सामान लेकर जा रहा एक चलता हुआ मिनी ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। घटना झांसी–खजुराहो नेशनल हाईवे पर उरदौरा गांव के पास की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आयसर कंपनी के इस ट्रक में टिशू पेपर भरे हुए थे, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और उसमें भरा सारा सामान जलकर खाक हो गया।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण वाहन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस