मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने मनाया मायावती का 70वां जन्मदिन
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की ओर से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मथुरा के कृष्णा नगर स्थित बिजली घर कैंप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील पटवारी ने की, जबकि संचालन विकास कुमार जाटव ने किया।इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष बृजलाल कामरेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और कार्यकर्ताओं का दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मायावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए और उनके संघर्षों को याद किया।कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मायावती ने बहुजन समाज को एक सशक्त राजनीतिक पहचान दिलाई और दलित, पिछड़े व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश राही ने कहा कि मायावती आज़ाद भारत में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल हैं। उन्होंने साधारण परिवार से निकलकर देश की राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। बहुजन समाज को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारी, बसपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हितों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े