मैहर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम रामनगर, खनिज अधिकारी मैहर, तहसीलदार रामनगर और थाना प्रभारी रामनगर की संयुक्त टीम ने तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम कुबरी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ग्राम कुबरी, गोरसरी, जिगना और खैरहनी क्षेत्रों में रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहन क्रमांक MP17HH5303, MP18H5144, MP19GA5118, MP50H1371, MP18H5320, MP19HA6486 और MP19HA6357 के चालक बिना वैध दस्तावेजों के अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए।कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी अनियमितताएं मिलने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।