होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस खरगोन में हर्षोल्लास से मनाया गया
खरगोन, आज होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस उमर खड़ी रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता, प्लाटून कमांडर शिवप्रसाद उईके, होमगार्ड सैनिक, एसडीएफसी जवान और सिविल डिफेंस के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत परेड द्वारा सलामी से हुई, जिसके बाद केंद्र गृह मंत्री एवं आपदा प्रबंधन विभाग, भोपाल द्वारा भेजे गए संदेशों का वाचन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता ने किया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा में अहम योगदान देते हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और परिसर में आयोजित आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर जरूरत के उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों का सम्मान किया गया और अंत में प्रवीण डाबर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन