भोपाल में महावीर जयंती पर शोभायात्रा, सीएम मोहन यादव ने लिया आशीर्वाद
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लेकर मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान महावीर ने मानव जीवन को सरल, संयमित और श्रेष्ठ बनाने के लिए सत्य, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

अब्राहम अकॉर्ड में ईरान की एंट्री संभव? बदलते समीकरणों ने बढ़ाई चर्चा
दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतारा
पंजाब के फाजिल्का में नशा तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
आमेर महल में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग देखा शाही वैभव
गुलमर्ग में गोंडोला सेवा बाधित, हवा में अटके करीब 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
RCB का क्वालिफायर-1 रिकॉर्ड बढ़ाएगा GT की चिंता, फाइनल की जंग आज