बोकारो में 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो जिला स्थित पेटरवार थानाक्षेत्र में एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर पेटरवार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थानाक्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कोलकाता-वाराणसी सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी में पत्थर खनन करने वाली मशीन में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था.
बाहर मजदूरी करने गए माता-पिता का आरोपी ने उठाया फायदा
आपको बतो दें कि आरोपी, पीड़िता के घर के पास एक किराए के मकान में रहता था. जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं, जिस दिन यह घटना घटी उस दिन भी दोनों मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे. आरोपी इसी मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची के घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया. अचानक बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया. ग्रामिणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर ने कहा
इस संबंध में जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एक नाबालिग बच्ची के घर के पास एक कंपनी में काम करने वाले बिहार के रोहतास निवासी सत्येंद्र यादव ने बच्ची के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे. बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और उस शख्स को पकड़कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है.

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल