स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड पर खाद्य विभाग की सख्ती, बच्चों में हेल्दी ईटिंग को बढ़ावा
खरगोन। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग ने जंक फूड के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य विभाग का उद्देश्य बच्चों में हेल्दी ईटिंग की आदतें विकसित करना और उन्हें नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों से बचाना है।नियमों के अनुसार किसी भी स्कूल या कॉलेज से 50 मीटर की परिधि में जंक फूड की बिक्री प्रतिबंधित है। इसी को लेकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी जा रही है और जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि मंचूरियन, बर्गर, नूडल्स जैसे जंक फूड के बजाय हेल्दी स्नैक्स और पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री करें।दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल समय के दौरान बच्चों को जंक फूड न बेचा जाए। साथ ही मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ, मल्टीग्रेन नूडल्स और अन्य स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं, जिसकी जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। आने वाले समय में लगातार निरीक्षण और जागरूकता अभियान जारी रहेगा, ताकि बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखा जा सके।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल