आष्टा–इंदौर हाईवे गोलीबारी: राजस्थान के कुख्यात हत्यारे गिरफ्तार
आष्टा (सीहोर)।
इंदौर–भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास हुई सनसनीखेज गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान के तीन शातिर और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी अमन उर्फ बाबर शामिल है, जो कोटा और बारा (राजस्थान) में हत्या और जानलेवा हमले के दर्जनों मामलों में वांछित था। उसके साथ उसके दो साथी शहनवाज़ और विक्की को भी पुलिस ने दबोच लिया है।जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी राजस्थान में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार थे और गुना–भोपाल मार्ग से होते हुए इंदौर भागने की फिराक में थे। मुख्य आरोपी अमन के खिलाफ मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।आष्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को सीहोर जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं, राजस्थान पुलिस को भी आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

राशिफल 26 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन
देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज