मथुरा में पुलिस मौजूदगी में कबाड़ गोदाम खाली कराने का आरोप, कोर्ट में लंबित मामले के बावजूद कार्रवाई पर सवाल
मथुरा।
मथुरा के अनारकली क्षेत्र, मनोहरपुर पानी की टंकी के पास एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की रोज़ी-रोटी पर सीधा प्रहार किया गया। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा और आक्रोश को जन्म दिया है।पीड़ितों के अनुसार, अनारकली निवासी रफीक और वसीम का कबाड़ गोदाम हिंदुस्तान होटल के सामने स्थित गली में लंबे समय से संचालित था। यह गोदाम उनके परिवार का मुख्य आय का स्रोत था। आरोप है कि आज इस गोदाम को जबरन खाली करा दिया गया, ताला तोड़कर नया ताला लगाया गया और उन्हें किसी प्रकार का नोटिस या अवसर नहीं दिया गया।बताया जा रहा है कि जमीन और गोदाम को लेकर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में लंबित विवाद चल रहा है। इसके बावजूद दूसरी पार्टी ने कथित रूप से अपने प्रभाव और धनबल का उपयोग करते हुए पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई करवाई।पीड़ितों ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा बदला गया, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन भी है। इससे उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है।अब पीड़ित पक्ष ने शासन और जिला प्रशासन से निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और उनका वैध कब्जा दोबारा दिलाने की अपील की गई है। पीड़ितों ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन कानून के नाम पर उनके साथ अन्याय किया गया है।

कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान-अमेरिका बातचीत में सकारात्मक संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी शानदार नेता, भारत को मुझ पर पूरा भरोसा होना चाहिए
आमेर महल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोकनृत्य ने जीता दिल