डीग गेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के जीर्णोद्धार की मांग, पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मथुरा।
मथुरा नगर निगम कार्यालय भूतेश्वर में आज पार्षदों ने एक महत्वपूर्ण नागरिक विषय को लेकर नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से निवेदन पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्षद रेनू तिलक, वीर चौधरी, गुलशन जी, मुन्ना मलिक सहित कई अन्य पार्षद उपस्थित रहे।पार्षदों ने डीग गेट क्षेत्र में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार और वहां पीतल की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण में स्थल के भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर पाई गई। यदि समय रहते मरम्मत और सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया, तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।पार्षदों ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक समरसता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दिया और समानता, न्याय व अधिकारों की मजबूत नींव रखी। पार्षदों का कहना है कि महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज की धरोहर होते हैं।इसी क्रम में पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र में स्थित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं और चौराहों—जैसे भगवान श्रीकृष्ण, महाराणा प्रताप, चौधरी चरण सिंह, भगवान परशुराम और महर्षि वाल्मीकि—का भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की। इससे आने वाली पीढ़ी को इन महापुरुषों के योगदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा।नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पार्षदों को उम्मीद है कि बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल से पहले या उसके आसपास इस कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।

अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान
SI भर्ती 2021 विवाद में नया मोड़, Supreme Court of India में होगा बड़ा फैसला
इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, 1400 अन्य भी नामजद
बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने घंटों में सुलझाया मामला