किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत जिला स्तरीय बाइक रैली का आयोजन
खरगोन।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के निर्णय के तहत जिले में किसानों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर से निकाली गई।रैली को क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में जिले के प्रगतिशील, नवाचारी और युवा किसानों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि शासन स्तर पर खेती और किसानी से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचे और किसान उनका अधिक से अधिक लाभ लें, इसी उद्देश्य से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से किसान कल्याण वर्ष 2026 से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि किसान जागरूक होकर इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह देखने को मिला और रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए किसान कल्याण का संदेश दिया।

धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत
राइड के दौरान छेड़खानी का आरोप, वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा