16 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका
टीकमगढ़ जिले के लुहारगुवां गांव में पिछले 16 दिनों से लापता एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के ही एक कुएं में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान अर्जुन अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन करीब दो सप्ताह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दिगौड़ा थाना में दर्ज कराई थी।पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और परिजनों द्वारा बताए गए नामों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल