डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स के लिए उपलब्ध रहेंगी प्रतिका रावल? मुख्य कोच अभिषेक नायर ने दिया जवाब
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकी हैं। प्रतिका को यूपी वारियर्स ने नीलामी में खरीदा था, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र में हिस्सा ले पाएंगी या नहीं। अब इसे लेकर मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि प्रतिका डब्ल्यूपीएल में खेलेंगी या नहीं।
यूपी को सीओई की मंजूरी का इंतजार
नायर ने सोमवार को कहा कि यूपी वारियर्स को डब्ल्यूपीएल में प्रतिका की उपलब्धता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्वीकृति का इंतजार है। डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ से 17 जनवरी तक होगा, जबकि दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक होगा। प्रतिका को पिछले नवंबर में महिला वनडे विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाई थीं। भारतीय सलामी बल्लेबाज की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर नायर ने कहा, प्रतिका को लेकर सच कहूं तो मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है सीओई इस पर फैसला करेगा। प्रतिका का टीम में होना हमेशा रोमांचक होता है और मुझे लगता है कि कोई भी टीम तभी अच्छी होती है जब उसमें अलग-अलग तरह के खिलाड़ी हों, ना कि ऐसे खिलाड़ी जो एक ही शैली और ब्रांड का क्रिकेट खेलते हों।
लैनिंग को कप्तान बनाने पर क्या बोले नायर
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग यूपी वारियर्स की कप्तानी करने वाली हैं और नायर ने कहा कि सबसे अच्छी टीमों में सबसे अच्छे कप्तान होते हैं। उन्होंने कहा, जब हम यह टीम बनाने की कोशिश कर रहे थे तो एक बहुत जरूरी बात यह थी कि हमें सबसे अच्छा कप्तान मिले और कोई ऐसा जो इस समूह की अगुआई कर सके। यह हमारे लिए बहुत आसान और साफ विकल्प था।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल