महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ब्यूटी कल्चर कंपटीशन अवॉर्ड शो का आयोजन
मथुरा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेरी ब्लॉसम प्रोफेशनल कंपनी द्वारा सोनी ब्यूटी केयर के सहयोग से सोमवार को मथुरा में एक भव्य ब्यूटी कल्चर कंपटीशन अवॉर्ड शो एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे शहर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और ब्यूटीशियनों ने भाग लिया।कार्यक्रम के तहत ब्राइडल मेकअप कंपटीशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी महिलाओं को स्किन केयर, आधुनिक मेकअप तकनीक, ब्राइडल लुक तैयार करने के तरीके और प्रोफेशनल ग्रोथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आयोजन बेरी ब्लॉसम ब्रांडेड कंपनी एवं सोनी ब्यूटी केयर की संचालिका गीता खंडेलवाल और अंकुर अग्रवाल के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री आयुषी तिवारी एवं एक्टर व इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट हिना जैन मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और महिलाओं को अपने हुनर के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मथुरा जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्यूटीशियन शामिल हुईं।कंपटीशन के दौरान ब्राइडल मेकअप लुक, स्किन नॉलेज और कैटवॉक जैसे आकर्षक राउंड आयोजित किए गए। कुल 11 ब्राइडल लुक कंपटीशन हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फर्स्ट विनर का खिताब राधिका कुमारी (दामोदरपुरा, शांति नगर) ने जीता, जबकि दूसरा स्थान रंजन यादव (मंडी रामदास) और तीसरा स्थान दिव्या यादव (सिविल लाइन) ने प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और ताज क्वीन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंकुर अग्रवाल, भारती अग्रवाल, गीता खंडेलवाल, मयंक खंडेलवाल, सागरिका, विशाल अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग, महिलाएं और ब्यूटीशियन मौजूद रहीं।आयोजन ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल