शीतलहर से कांपा खरगोन, कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
खरगोन (मध्य प्रदेश)।
नए साल की शुरुआत के साथ ही खरगोन जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे शीतलहर का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर 12 बजे तक बना रहा।आसमान में बादल छाए रहने और कोहरे की धुंध के कारण पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी जारी रही। इससे मौसम भले ही खुशनुमा नजर आया, लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोगों को हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन का एहसास बना रहा। लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह से शाम तक मौसम पूरी तरह सर्द बना रहा।मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
भोपाल LNCT यूनिवर्सिटी और मुंबई Q-Team के बीच MoU से हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल