थाना जमुना पार में युवक को अवैध रूप से बैठाने का आरोप, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे को बिना किसी ठोस कारण के पिछले चार दिनों से थाने में बैठा रखा है।परिजनों का कहना है कि युवक एक फैक्ट्री में काम करता है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। जिस घटना में उसे आरोपी बनाया जा रहा है, उस समय वह फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक के काम करते हुए फुटेज मौजूद हैं, जो उसकी बेगुनाही का स्पष्ट प्रमाण हैं।इसके बावजूद परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवक को अवैध रूप से थाने में रोके हुए है और उस पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी न दिखाने से परिवार भय और असमंजस की स्थिति में है। परिवार का कहना है कि युवक की कमाई पर ही पूरे घर की आजीविका निर्भर है, ऐसे में उसके थाने में बैठे रहने से परिवार की स्थिति बेहद खराब हो गई है।परिजनों ने कई बार पुलिस से सीसीटीवी फुटेज देखने और निष्पक्ष जांच की मांग की, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। अब परिजनों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।परिवार का कहना है कि फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में देखा जाए, निर्दोष युवक को तत्काल रिहा किया जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राशिफल 26 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन
देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज