नागदा में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, गुरूदीक्षा एवं गर्भपुजन संस्कार आयोजित
नागदा में यज्ञशाला में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शनिवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस महायज्ञ में शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधियों द्वारा लगभग 108 नये व्यक्तियों का गुरूदीक्षा संस्कार और 50 बहनों का गर्भपुजन संस्कार संपन्न कराया गया। संस्कार के बाद उपस्थित सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।महायज्ञ में शांतिकुंज प्रतिनिधि ने वेद संस्कृति और विश्वशांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पढ़ाने का आग्रह किया।इस अवसर पर कर्नाटक राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंदजी गेहलोत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से आशीर्वचन देते हुए कहा कि वह गायत्री परिवार और शांतिकुंज हरिद्वार से प्रभावित हैं और परिवार से जुड़े रहेंगे।अतिथि सत्कार के दौरान गायत्री परिवार नागदा की सुश्री शीला ओझा ने गायत्री माता को दुपट्टा और तिलक लगाकर स्वागत किया। शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टोली नायक ने दुर्गानवमी की गतिविधियों और नारी शक्ति पर उद्बोधन दिया।यज्ञ के अगले दिन, रविवार को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन रहेगा और शाम 4 बजे दीप महायज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजकों ने नागदा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भाई-बहनों से इस महायज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया है।

ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल