शहर और देहात में समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न संगठनों ने मनाई जयंती
मथुरा।
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती जनपद मथुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उनके शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के योगदान को याद किया गया।शहर के डेंपियर नगर स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष श्रीमती रितु गोयल की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिला और वंचित समाज के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब इसकी कल्पना भी कठिन थी। उन्होंने कहा कि आज समाज को सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने की अत्यंत आवश्यकता है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रहलाद यादव, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा डॉ. राजन रिजवी, महानगर उपाध्यक्ष सज्जन क्रांति, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष अनिल निषाद, अनुसूचित जाति महानगर अध्यक्ष मनीष आज़ाद, राजेश उर्फ हप्पू यादव, गिरिराज प्रसाद कश्यप, कैलाश निषाद, कोमल किशोर शर्मा, जय शर्मा, इमरान अब्बास, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष मुकेश गोयल, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष मुकेश सैनी, राकेश यादव, गजेंद्र सैनी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप ने किया।इधर देहात क्षेत्र के गांव अड़ींग में भी सावित्रीबाई फुले की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। सैनी धर्मशाला से महिला-पुरुषों ने गांव में पथ संचलन किया और जयघोषों के साथ उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रताप सैनी, अजीत सैनी, राम खिलाड़ी बघेल, चंदो सविता, शेर सिंह, बबलू शंकर, किशन सैनी, सोहनलाल, शकुंतला, तुलसा, अनार देवी, सरोज, प्रेमवती, कृष्णा, प्रीति, ज्योति, छवि सहित अन्य ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला ने की तथा संचालन कु. ज्योति ने किया।

आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
ओडिशा की राजनीति में हलचल, BJD छोड़ देबाशीष का बड़ा आरोप- पार्टी में अपमानित किया गया
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान