ऑपरेशन हवालात के तहत बागली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत बागली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बागली में दर्ज चोरी के मामले का आरोपी रिजवान हुसैन ईरानी, पिता आशिक हुसैन, निवासी मुरलीनगर, करोंद, भोपाल लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी बागली निरीक्षक अभिनव शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 9 दिसंबर को बागली नगर स्थित श्रीजी ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में फरियादी राजेश सोनी द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

राशिफल 26 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन
देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज