पत्रकार से अभद्रता के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
उज्जैन । प्रदेश सरकार के नगरीय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में आज उज्जैन में युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी दुखद घटना को लेकर इंदौर में एक पत्रकार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया था, जिस पर मंत्री ने आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद प्रदेशभर में पत्रकार संगठनों और विपक्षी दलों में नाराजगी देखी जा रही है।इसी क्रम में आज उज्जैन में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर विरोध जताया, नारे लगाए और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसके साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।युवक कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो युवक कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत