कसरावद में खेल मैदान बचाने के लिए खिलाड़ी हुए एकजुट, प्रयोगशाला निर्माण के स्थान परिवर्तन की मांग
खरगोन जिले के कसरावद नगर के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। नगर के समस्त स्पोर्ट्स खिलाड़ी एवं खेलप्रेमियों ने एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपकर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित प्रयोगशाला निर्माण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि नगर में केवल एक ही खेल मैदान उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। यदि इस भूमि पर प्रयोगशाला का निर्माण किया गया, तो बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह मैदान पूर्व में सांसद खेल महोत्सव जैसे बड़े आयोजनों की भी साक्षी रहा है।इस पहल में लल्ली पाटीदार, सुमित पाटीदार, लक्की सैफ, दाऊ पटेल, सचिन कर्मा सहित अनेक खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए। उन्होंने एक स्वर में खेल मैदान को संरक्षित रखने की मांग की। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान बच्चों के शारीरिक विकास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के लिए आवश्यक हैं, और मैदान समाप्त होने से बच्चों के भविष्य और खेल प्रतिभाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

राइड के दौरान छेड़खानी का आरोप, वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान-अमेरिका बातचीत में सकारात्मक संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी शानदार नेता, भारत को मुझ पर पूरा भरोसा होना चाहिए