धनवर्षा की लालच में किया 6 वर्षीय बालक का अपहरण, नरबलि से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू
खरगोन। जिले के सनावद से 10 दिसंबर को अपहृत किए गए 6 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के बाद बच्चे को बलि देने की अफवाहों ने परिवार और पूरे जिले में चिंता का माहौल बना दिया था।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को खोज निकाला और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बालक का अपहरण काले जादू और धनवर्षा के लिए नरबलि देने के मकसद से किया गया था।एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अटूटखास के शुभम उर्फ लव यादव पर निगरानी रखी गई। वह किसी बाबा के संपर्क में था, जो पुनासा में किराये के कमरे में छिपा हुआ था। रात में बच्चे को लेकर वह बाहर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद अन्य आरोपी रामपाल नरवरे और अंकित उर्फ सुरेंद्र उर्फ पिंटू बघेल को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, बच्चे को पुनासा के कमरे में लगातार 22 दिनों तक नग्न रखकर, सिंदूर और नींबू की माला पहनाकर काला कपड़ा ओढ़ाया जाता था। यह मामला अंधविश्वास की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है।

पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह