नेवरी मंदिर भोपाल में नववर्ष मिलन एवं महा आरती का आयोजन
भोपाल।
नववर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत एवं जिला भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष मिलन एवं महा आरती का भव्य आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, नेवरी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘मंदिर चलो अभियान’ की भी विधिवत शुरुआत की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान चित्रगुप्त जी सहित सभी देवी-देवताओं की सामूहिक आरती की गई। आरती उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ने ‘मंदिर चलो अभियान’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों, मित्रों एवं आस-पड़ोस के लोगों को मंदिर जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि एक दिन निश्चित कर सामूहिक आरती का आयोजन किया जाए, जिससे बच्चों में धार्मिक संस्कार और संस्कृति के प्रति आस्था विकसित हो सके।उन्होंने बताया कि नेवरी मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त जी की आरती नियमित रूप से होती है और नववर्ष की पहली आरती विशेष रूप से उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।नववर्ष की इस प्रथम आरती में प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ. आरती सारंग, जय श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, विनय सक्सेना, मीना श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, व्योम खरे, अरुण श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, खुशबू खरे, शुभा श्रीवास्तव, रुनझुन, अनमोल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश भाई-बहन उपस्थित रहे।

पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह