बजरी से भरी ट्रॉली में छिपे जवान, 5 ट्रैक्टर किए जब्त
भीलवाड़ा।
अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने इस बार बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर भेष बदलकर अपराधियों को पकड़ने वाला दृश्य उस समय हकीकत बन गया, जब पुलिस जवान बजरी से भरी ट्रॉली में छिपकर माफियाओं तक पहुंचे और उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।यह अनोखा और साहसिक ऑपरेशन आईपीएस माधव उपाध्याय के निर्देशन में बड़लियास थाना क्षेत्र में किया गया। पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में अवैध बजरी खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस वाहनों को देखकर बजरी माफिया अक्सर फरार हो जाते थे, जिससे कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था।इसी को ध्यान में रखते हुए डीएसटी इंचार्ज बंटी डायर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रणनीति बदलते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर की ट्रॉली में पुलिस जवानों को छिपाया। जैसे ही ट्रैक्टर माफियाओं के ठिकाने पर पहुंचा, ट्रॉली में छिपे जवान अचानक बाहर निकले और चारों ओर से घेराबंदी कर ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया और वे भागने का मौका भी नहीं पा सके।पुलिस ने मौके से अवैध बजरी परिवहन में लगे 5 ट्रैक्टर जब्त किए। इस पूरे ऑपरेशन में डीएसटी टीम के जवान शंभू सिंह, कुलदीप, ओम प्रकाश, रतन, सोनू, शिवनारायण और लालचंद की अहम भूमिका रही।इस फिल्मी अंदाज़ की कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि भीलवाड़ा पुलिस अवैध खनन, बजरी माफिया और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और अपराधियों से हमेशा दो कदम आगे चल रही है।

कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान-अमेरिका बातचीत में सकारात्मक संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी शानदार नेता, भारत को मुझ पर पूरा भरोसा होना चाहिए
आमेर महल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोकनृत्य ने जीता दिल