शाहपुर गाँव में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
मथुरा। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत ब्रज क्षेत्र स्थित दीनदयाल धाम के शाहपुर गाँव में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा।शिविर में सूर्या फाउंडेशन के सहयोग से निर्फाद आई हॉस्पिटल की अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की गहन नेत्र जाँच की। जाँच के दौरान आँखों से संबंधित विभिन्न रोगों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही सभी मरीजों को निःशुल्क आई ड्रॉप और दवाइयाँ भी वितरित की गईं।इस शिविर की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि जाँच के दौरान चिन्हित किए गए 8 जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क कराए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली।कुल मिलाकर इस शिविर में 160 से अधिक ग्रामीणों ने नेत्र जाँच कराई और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस आयोजन की सफलता को और भी उल्लेखनीय बना दिया।इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा, ग्राम प्रधान दशरथ सिंह सहित लाखन सिंह, राजकुमार ओझा, भगवत स्वरूप समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने सूर्या फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने बताया कि भविष्य में भी आदर्श गाँव योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा