अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधा पर जोर
वृंदावन। नववर्ष 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, दर्शन लाइन, परिक्रमा मार्ग, प्रवेश और निकास द्वारों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की स्थिति का भी जायजा लिया गया।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दर्शन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कैमरों की स्थिति और निगरानी प्रणाली की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकें।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा