मथुरा के सदर रोड की बदहाली बनी जनता के लिए खतरा
मथुरा शहर के सदर क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी और गंभीर समस्या सामने आ रही है। सदर रोड और होली गेट को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क आज पूरी तरह बदहाली का शिकार हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब आम जनता के लिए परेशानी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जान का खतरा बनते जा रहे हैं।ये तस्वीरें मथुरा के सदर रोड क्षेत्र की हैं, जहाँ सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। यही सड़क सदर रोड से होकर सीधे होली गेट की ओर जाती है,जिससे दिनभर सैकड़ों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।यह सड़क दो वार्डों की सीमा में आती है। एक ओर वार्ड नंबर 63 है, जहाँ के पार्षद संजय अग्रवाल हैं, तो दूसरी ओर वार्ड नंबर 08 है, जिसके पार्षद सुभाष यादव हैं। लेकिन दोनों वार्डों के बीच की यह सड़क खुद गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।इन गड्ढों की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई बार बाइक और स्कूटी सवार इन गड्ढों में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं पैदल चलने वाले लोग भी हर कदम संभल-संभलकर रखने को मजबूर हैं।
बारिश के दौरान हालात और भी भयावह हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। लोगों में प्रशासन को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।अब सदर रोड मथुरा से आम जनता की ओर से नगर निगम और प्रशासन से यह विनम्र अनुरोध किया जा रहा है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से पहले हालात सुधारे जा सकें।अब देखना यह होगा कि नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं। फिलहाल, सदर रोड की यह बदहाल सड़क प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल