महेश्वर जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान निलंबित
खरगोन जिले से प्रशासनिक कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है। महेश्वर जनपद पंचायत की सीईओ रीना चौहान को इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते की गई है।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 से जनपद पंचायत सदस्य के निधन के बाद पद रिक्त हुआ था, लेकिन जनपद पंचायत स्तर पर बड़ी चूक सामने आई। महेश्वर जनपद पंचायत द्वारा गलती से वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त होने की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई थी।मामला जब कलेक्टर भव्या मित्तल के संज्ञान में आया, तो उन्होंने प्रतिवेदन तैयार कर इंदौर संभागायुक्त को भेजा। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह ने महेश्वर जनपद पंचायत के दो कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में पहले ही निलंबित कर दिया था।जांच के दौरान संभागायुक्त इंदौर ने इस पूरे मामले में जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान को भी दोषी मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।बताया गया है कि अब महेश्वर जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 9 जनवरी 2026 को उपनिर्वाचन कराया जाएगा।

ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
Udaipur बना विश्व शांति का केंद्र, 108 देशों में एक साथ उठी आवाज